फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए की विवाहिता की हत्या

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव अंतवाड़ा में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव का गुपचुप दाह संस्कार कर दिया। विवाहिता सात माह की गर्भवती थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके दोनों बच्चों को भी गायब कर दिया। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कार्रवाई न होने पर मायके वालों ने थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बागपत जनपद के थाना दोघट क्षेत्र अंतर्गत गांव पलड़ी निवासी आनंद कश्यप की पुत्री सुमन की शादी करीब सात साल पहले खतौली के गांव अंतवाड़ा निवासी जयपाल के पुत्र सुरेंद्र उर्फ सोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न करते चले आ रहे थे। परिजनों का आरोप है कि 13 दिन पूर्व ही सुमन अपने मायके से अंतवाड़ा आई थी, तब उसे 15 हजार रुपये दिए गए थे। फिर भी ससुराल वाले लगातार 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर शुक्रवार रात में ससुराल वालों ने सुमन को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी तथा रात में ही गुपचुप शव का दाह संस्कार कर दिया। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने मृतका के परिजनों को सुमन की हत्या करने की सूचना दी। खबर पाकर परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर परिजनों तथा उनके साथ आए अन्य ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। उनके साथ सुनील, अनिल, मुन्नी, नूर हसन, ब्रह्म सिंह, यूसुफ, पाली, सतपाल, प्रकाश, रोजुद्दीन, बेगराम, इरशाद, लियाकत, जावेद, पाल्लू, लख्मी, शौकीन, कृष्णपाल आदि थे। बाद में परिजन एसएसपी से मिलने चले गए। उधर, इंस्पेक्टर जगबीर सिंह अत्री का कहना है कि विवाहिता के परिजनों ने अभी थाने पर तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें