फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने कांवडि़यों को दिया तोहफा

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग बंद होने से लोगों के पास आने जाने का साधन केवल ट्रेन ही होती है और कई कांवडि़यां भी रेल से यात्रा करते है, जिससे ट्रेनों में काफी भीड़ व असुविधा हो जाती है। इस परेशानी को मध्यनजर रखते हुए रेलवे ने कांवडि़यों को डीएमयू ट्रेन का तोहफा दिया है। उधर दो ट्रेनों में तीन-तीन अतिरिक्त कोच बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। डीएमयू आगामी 4 जुलाई से 18 जुलाई तक कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार तक यात्रा कराएगी। हरिद्वार जाने वाले यात्री अब अन्य ट्रेेनों के साथ साथ डीएमयू से भी हरिद्वार जा सकेंगे। हालांकि यह सेवा केवल कांवड़ मेले के लिए ही की गई है। डीएमयू ट्रेन वाया टपरी होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन


दिल्ली से हरिद्वार की ओर प्रस्थान डीएमयू ट्रेन संख्या 74001
रेलवे स्टेशन आगमन रवाना
दिल्ली 8.40 बजे 16.55 बजे,
मुजफ्फरनगर 20.20 बजे 20.22 बजे,
देवबंद 20.58 बजे 21.00 बजे,
टपरी 21.37 ,, 21.38 ,,
रुड़की 23.05 ,, 23.07 ,,
जवालापुर 23.43 ,, 23.47 ,,
हरिद्वार 12.20 ,, -----
नोट, डीएमयू रात1.50 बजे हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी जो सुबह 6 बजे मुजफ्फरनगर और 8.40 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

ऋषिकेश पैसेंजर में बढ़ेंगे तीन-तीन कोच
मुजफ्फरनगर। रेलवे ने कावंडि़यों केलिए ऋषिकेश पैसेंजर ट्रैन संख्या 54473 व 54571 में तीन-तीन कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि यह व्यवस्था कांवड़ मेले तक ही रहेगी। स्थानीय लोग रेलवे की इस व्यवस्था को काफी कामयाब मानकर चल रहे हैं। क्योंकि कांवड़ मेले के दौरान सड़क मार्ग बंद होने के कारण रेलवे ही यात्रियों का सहारा बनती है।
19 जुलाई से दिल्ली-सहारनपुर चलेगी डीएमयू
मुजफ्फरनगर। रेलवे ने सहारनपुर के रेल यात्रियों को भी डीएमयू का तोहफा दिया है। यह व्यवस्था वैकल्पिक नहीं बल्कि स्थायी की गई है।

रेलवे स्टेशन आगमन प्रस्थान
पुरानी दिल्ली ---- 16.55 बजे
मुजफ्फरनगर 20.20 बजे 20.22 बजे
सहारनपुर 22.10 बजे पहुंचेगी।
नोट- डीएमयू 74002 सहारनपुर से प्रात 4.10 बजे चलकर
मुजफ्फरनगर 5.23 बजे पहुंचेगी। जो 2 मिनट रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी।

अहमदाबाद मेल के समय में परिवर्तन
मुजफ्फरनगर। रेलवे ने अहमदाबाद- हरिद्वार मेल के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। एक जुलाई से यह ट्रेन मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.01 बजे पहुंचती थी, वह अब 8.06 बजे सुबह पहुंचेगी। जो दो मिनट रुकने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 27 मिनट रुकेगी नौचंदी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जाने वाले रेल यात्रियों को नौचंदी एक्सप्रेस काफी राहत देगी। इलाहाबाद से चलकर मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस वैसे तो अपने पूर्व में निर्धारित समय प्रात 9.50 बजे ही मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, लेकिन यहां से सहारनपुर केलिए 10.17 बजे रवाना होगी। यानी नौंचदी पूरे 27 मिनट मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहेगी। यानी यहां से अन्य ट्रेनों को रास्ता देगी, जिससे सहारनपुर की ओर जाने वाले मुजफ्फरनगर के रेल यात्रियों को काफी राहत देने का काम करेगी।
विज्ञापन


बयान
रेलवे से मिली समय सारणी का निर्धारित तिथियों में अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। रेलवे हैडक्वाटर से समय सारणी प्राप्त हो चुकी है।
एमएम त्यागी, स्टेशन अधीक्षक मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें