फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में 997 के हुए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 2021-22 में जिले में 997 बेटियों की शादी के लिए अनुदान दिया गया है। इनके खातों में 35-35 हजार जारी किया गया है। प्रशासन के सामूहिक विवाह के कार्यक्रम के दौरान इन परिवारों को 10-10 हजार का सामान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चतले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जिला स्तर पर होने वाले बड़े कार्यक्रम बीते दो वर्षों से नहीं हो पा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना को निरंतर जारी रखा है। इस योजना में बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। वर्ष 2021-22 में जिले में सामूहिक विवाह योजना में 997 बेटियों की शादी के लिए पैसा स्वीकृत हुआ। इन बेटियों के विवाह पर सरकार पांच करोड़ आठ लाख 47 हजार का अनुदान स्वीकृत कर चुकी है। सभी बेटियों के परिजनों के खाते में 35-35 हजार जारी कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित कुमार मलिक ने बताया कि सामूहिक कार्यक्रम में 10-10 हजार का शादी का सामान भी इन्हें दिया जाएगा। इसके अलावा जिले में मृत आश्रित योजना में 942 परिवारों की आर्थिक मदद की गई है। इन परिवारों को दो करोड़ 82 लाख 60 हजार जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें