फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची की समस्या पर गरजी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पर्ची की समस्या पर गरजी भाकियू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों को गन्ना पर्ची समय से नहीं मिलने की समस्या भाकियू की मासिक बैठक में मुख्य मुद्दा रही। वक्ताओं ने कहा कि किसान विभाग और मिलों की लापरवाही के चलते सबसे अधिक परेशान हैं। किसान की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। बैठक में भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन हुआ। मासिक बैठक में किसानों ने जिले में गन्न की पर्ची की समस्या को रखा। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि उनके पास प्रतिदिन पूरे जिले से फोन आ रहे हैं। बीस प्रतिशत से अधिक गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है। चीनी मिलों और विभाग को किसानों की कोई चिंता नहीं है। अहलावत ने कहा कि जिला प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया जाता है, एक सप्ताह में गन्ने की पर्ची की समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो किसान डीएम ऑफिस को घेरने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की गई। बैठक में अनुज बालियान, योगेश शर्मा, विकास शर्मा, विकास चौधरी, विपुल निर्वाल, तोहिद आलम, सार्थक लाटियान, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें