फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया बालाजी जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान का पुष्पों और आभूषणों से किया गया श्रृंगार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी कल्याण समिति के तत्वावधान में बालाजी चौक पर भगवान बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार रात बालाजी मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाया गया। भगवान का पुष्पों एवं आभूषणों से श्रृंगार किया गया। भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया तथा प्रसाद वितरण हुआ। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने भगवान गणेश, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, दुर्गा, मां महाकाली के स्वरूपों की झांकियां प्रदर्शित की। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ समाजसेवी शिवचरण गर्ग ने किया तथा ग्रैंड प्लाजा मॉल के स्वामी संदीप जैन विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में बाल हनुमान का रूप धर 51 किलो का केक काटा गया। मध्यरात्रि में मंदिर परिसर में भगवान श्री बालाजी के रथ की अगवानी कल्याण समिति के पदाधिकारियों की तथा आरती की गई। कार्यक्रम में कल्याण समिति के संरक्षक खैराती लाल, अध्यक्ष शिवचरण लाल, अरविंद गुप्ता, सभासद नवनीत कुच्छल, अजय भार्गव, बिजेंद्र गोयल, अभिषेक तायल, दीवान चंद, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, डा. अनिल गुप्ता, डा. अशोक गुप्ता, सुभाष गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें