खतौली (मुजफ्फरनगर)। व्यापारी के बैंक खाते से 12 हजार रुपये की नगदी गायब हो गई।
मेरठ के दौराला निवासी राजेंद्र वर्मा पुत्र आलोक वर्मा कपड़ा बेचने का कारोबार करते हैं। शुक्रवार को राजेंद्र खतौली में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। दोपहर को व्यापारी एसबीआई के सामने एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए पहुंचा। मशीन में कई बार कार्ड डालने के बावजूद भी नगदी नहीं निकली। जिस कारण व्यापारी वहां से चला गया। वह बिद्दीवाड़ा में कपड़ों की खरीदारी करने लगा। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर 12 हजार रुपये की नगदी निकलने का मेसेज आया। व्यापारी दौड़कर एटीएम मशीन पर पहुंचा, लेकिन उस वहां कोई नहीं था। व्यापारी ने फोन पर बैंक के मैनेजर से रुपये गायब होने के बार में जानकारी दी। मैनेजर ने व्यापारी का बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि उसमें से 12 हजार रुपये नगदी निकाली गई है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने उसको सही जानकारी नहीं दी है। जिसको लेकर वह बैंक के उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा।