जानसठ। भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने डा. संजीव बालियान को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई। पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित शिवनंदन के आवास पर मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने कहा कि इस बार का चुनाव ऐसे गठबंधन से है, जिसकी कार गुजारी से क्षेत्र की जनता वाकिफ है। नगरपंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष यनेश तंवर, मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने कहा कि हमें सभी धर्म व जातियों के लोगों को साथ लेकर चुनाव लड़ना है। यह चुनाव देश की सुरक्षा व अखंडता को बनाए रखने का चुनाव है। संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश रस्तोगी ने किया। बैठक में सत्यव्रत बालियान, प्रवीन तंवर, विकाश गुप्ता, महेश चंद शर्मा, राजीव गुप्ता, शशिकांत राजवंशी, सोनू लाला, अंकुर पाल, संजय राठी, खलील अंसारी, रामधारी कश्यप, खलील अंसारी, टीटू, रेखा प्रजापति, आशुतोष कश्यप, टिंकू लाला आदि मौजूद रहे।