फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर लगाते हुए करंट लगने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर। अलसुबह मोबाइल चार्जर को बिजली के बोर्ड में लगाते वक्त करंट लगने से विवाहिता का मौत हो गई। मायके वालों की नाराजगी पर सीओ सदर ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की। मृ़तका के मायके और ससुराल वालों सहमति के बाद पंचनामा भरने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंपा गया।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे निरधना गांव शायमा पत्नी गालिब मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। उसने हाथों में घड़ी बांध रखी थी। बोर्ड के प्लग में अचानक करंट लगने से वह अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गई, कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। किसी ग्रामीण ने डायल 100 पुलिस को महिला की हत्या करने की सूचना दे दी। आनन फानन में पीवीआर और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच मृतका के मायके वाले कुटेसरा गांव से निरधना पहुंच गए। उन्होंने मौत की सूचना नहीं दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उसके बाद सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से बातचीत की। घंटो चले हंगामे के बाद मृतका के परिजनों ने करंट लगने से मौत होने की बात कहते हुए पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। महिला का निकाह करीब ढाई साल पहले निरधना में हुआ था। उससे एक बच्ची भी है।
विज्ञापन


खेत पर किसान की हार्टअटैक से मौत
चरथावल। खेत पर पानी चलाने गए किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। दूधली गांव में रविवार देर रात किसान प्रदीप (38) खेत पर पानी चलाने गया था। पूरी रात घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश करना शुरू किया, तो अलसुबह जंगल में वह एक पेड़ के नीचे घुटनों में सिर दिए पड़ा था। लोगों ने उन्हें हिलाकर देखा था, वह मृत था। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। एसओ ने घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


आग लगने से दुकान में किराना का सामान जलकर राख
चरथावल। मुथरा गांव में किराना की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी विकास कुमार पुत्र रमेश ने एक पखवाड़े पहले गांव में नया फर्नीचर बनवाने के बाद किराना के सामान की दुकान खोली थी। करीब पांच लाख का सामान डलवाया था। आरोप है कि रविवार रात में करीब 11.40 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में आग लगा दी। आग का धुआं देखकर पड़ोस की महिला इंद्रेश ने दुकान स्वामी के घर पर खबर की। उसके बाद शोर मचने के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने रात में आग को काबू करने में मशक्कत की। घंटो बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर डायल 100 और हिंडन चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान का तमाम सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर नुकसान पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें