अधिकारी बिना दबाव निर्भीकता से चुनाव कराएं: डीएम
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि वह बिना दबाव के संपन्न कराएं। अपने विवेक एवं निर्णय से समस्या का समाधान करेें। यदि कोई कठिनाई आती है तो उसे छुपाए नहीं, बल्कि उच्चाधिकारियों की जानकारी में लाएं। शांतिपूर्ण चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटें। सेक्टर मोबाइल, थाना मोबाइल एवं क्यूआरटी और कलस्टर मोबाइल भी भ्रमणशील रहेंगे।
जिला पंचायत के सभागार में डीएम ने कहा कि अपने बूथों के पुलिस इंचार्ज, थानाध्यक्ष का मोबाइल नम्बर एवं क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के भी नम्बर अपने पास रखें। पीठासीन अधिकारियों से सम्पर्क बनाये रखें और उनका मोबाइल नम्बर भी अपने पास रखे। बैठक में सभी 156 सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।