विद्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी
खतौली। गांव रायपुर नंगली में प्राथमिक विद्यालय में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। शोकसभा में पूर्व प्रधान एवं अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह ने कहा कि जवानों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। भाकियू युवा नेता सचिन चौधरी ने सरकार से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने तथा केंद्र सरकार से पाकिस्तान को करारा जवाब देेने की मांग की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान के पति आदेश कुमार, प्रधानाचार्य मोहम्मद आमिल, अमित कुमार, राजदीप सिंह, पारस कुमारी, संगीता देवी तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया
रतनपुरी। गांव रायपुर नंगली में प्राथमिक विद्यालय में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान एवं एसआई सुरेश पाल सिरोही ने ग्रामीणों की बैठक ली। बैठक में इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से हिस्ट्रीशीटरों तथा गांव में बिक रही अवैध शराब के बारे में जानकारी ली। पूर्व प्रधान चौधरी गजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान के पति आदेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद आमिल, मुन्नु, दीपक, हरेंद्र डीलर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।