फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर खूब किया भंगड़ा, बांटी रेवड़ी-मूंगफली

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल की थाप पर किया भंगड़ा, बांटी रेवड़ी-मूंगफली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा किया गया और रेवड़ी व मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया।
पंजाबी समाज के प्रमुख त्योहार लोहड़ी की धूम कई दिन पूर्व से थी। रविवार को नगर में कई स्थानों पर लोहड़ी जलाई गई। अग्नि की परिक्रमा करते हुए लोहड़ी के गीत गाए और भंगड़ा किया। पंजाबी समाज समिति के तत्वावधान में अनंतेश्वर मंदिर के सामने लोहड़ी पर्व मनाया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने लोहड़ी प्रज्वलित की। कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र वत्स, विनोद डाबर व राजेंद्र काटी ने प्रसाद वितरित किया। सबने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। उत्तम चंद्र शर्मा, चुन्नी लाल सुनेजा, अशोक डोढा, सुखदर्शन सिंह बेदी, कुश पुरी, मंगतराम, जुगल खत्री, अश्वनी रहेजा, सुभाष अरोरा, राजीव कुमार, मनोज बाटला, गिरीश अनेजा, जगेश कपूर, अमित महेंद्र, सरदार रविंद्र सिंह, प्रवीण खेड़ा, यश कपूर, कुलदीप सिंह चौहान, यतीश वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के साथ लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। जत्थेदार देविंद्र सिंह कालू ने गुरुवाणी कीर्तन किया। ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। समाजसेवी संत सिंह ने लोहड़ी में अग्नि प्रज्वलित की। मूंगफली, रेवड़ी एवं गजक का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सरदार सतनाम सिंह, हरमिंदर सिंह, प्रतिपाल सिंह, सुरेंद्र वर्मा, ज्ञानी गुरुवचन सिंह, कृष्ण गोपाल अरोरा, बलविंदर सिंह सल, कन्हैया लाल अरोरा आदि शामिल रहे। गांधी कॉलोनी में मैजिक डांस एकेडमी और अरोरा फैमिली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने जमकर भंगड़ा किया। देर रात तक ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी गई। कार्यक्रम में राकेश अरोरा, मनीष अरोरा, अंजू अरोरा, मोहन अरोरा, अभिषेक भारद्वाज, मुकुल दुआ, तरुण गोयल, कामना अरोरा, मंजू शर्मा, सचिन मल्होत्रा आदि शामिल रहे। गांधी कालोनी के अवाला नुमायश कैंप में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें