स्वामी विवेकानंद को किया स्मरण
पुरकाजी। अस्तित्व सामाजिक संस्था द्वारा शनिवार को स्वामी विवेकानंद का 156 वां जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया। गांव भोजाहेड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा गांव में शराब और जुए के चलन की जानकारी देकर उससे छुटकारा दिलाने की बात रखी। जिस पर संस्था के लोगों ने गांव के युवाओं से शराब और जुआ छोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मुबारक अली से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की गई। संस्था के नीलम, पूजा, जूली, अमित, सचिन, निशांत, नितिन, गौतम के अलावा अनुज, रिंकू, इमराना, मोनिका, रिया, पूजा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन अर्पित और कोपिन ने किया।