फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में रक्त संचार प्रभावित होने से बढ़ता है जोड़ो के दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिवसीय विशेष शिविर लगेगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में साधकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जोड़ दर्द निवारण को पांच दिवसीय विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। तिर्यक ताड़ासन, पादहस्तासन व जोड़ दर्द को दूर करने के लिए सूक्ष्म क्रियाएं कराई। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने मकरासन व शवासन कराए। केंद्र प्रमुख राज सिंह पुंडीर ने अनुलोम-विलोम और कपालभाति प्राणायाम कराए। महिला केंद्र प्रमुख अर्चना सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में जोड़ो के दर्द की समस्या आ रही हैं। इसके लिए जोड़ दर्द निवारण शिविर लगाया जाना चाहिए। जिला प्रधान बालियान ने कहा कि नौ जनवरी से सायं चार बजे से जोड़ दर्द निवारण शिविर लगाया जाएगा। योगाचार्य आर्य ने कहा कि सर्दी के मौसम में वात रोग अधिक बढ़ जाते हैं। चूंकि रक्त गाढ़ा हो जाता है अत: रक्त संचार ठीक प्रकार से नहीं हो पाता। इसी कारण जोड़ो का दर्ज होता है। इस दौरान यज्ञदत्त आर्य, आनंद, श्रीपाल, मुनेश मान, मुनेश राणा, सुमन गर्ग, छवि रानी तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि मंदिर पर भंडारा किया
मुजफ्फरनगर। सुभाषनगर स्थित शनिदेव मंदिर में शनेश्चरी अमावस्या पर पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित संजीव शंकर ने बताया की इस अमावस्या का पित्तृों की गति के निमित्त विशेष स्थान है। मंदिर में सरसों के तेल से अभिषेक करने वालों का ताता लगा रहा। इस अवसर पर परविंदर दहिया, प्रवीण मलिक, सुधीर गर्ग, राजेश, सचिन कन्नोजिया आदि मौजूद रहे। पंडित अखिलेश मिश्रा, पंडित योगेश शर्मा ने पूजन पाठ संपंन कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें