अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला
भोपा। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या राजेश शिवाच ने छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें सुगंध ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय व अनीसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुरेखा, अंजू, पारूल, अनीता जैन, मोनिका व सोनिया का सहयोग रहा। उधर, जनता इंटर कॉलेज में भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने 110 छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से नि:शुल्क जर्सियां वितरित कीं। उप प्रधानाचार्य मानपाल सिंह, रविंद्र सिंह, अनीस कुमार, अरविंद कुमार, रमन सिंह, कांतु सिंह व आरती मौजूद रहे। गांव बेलड़ा, रहकड़ा, बेहड़ा थ्रू, यूसुफपुर, कासमपुरा व जट मुझेड़ा में भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई।