फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग का गोंड से चार्ज लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने समाज कल्याण विभाग का गोंड से चार्ज लिया वापस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विकास भवन में उपजे विवाद में आखिरकार जिलाधिकारी नेे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया है। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायकों के हस्तक्षेप पर डीएम को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
विकास भवन में जिला समाज कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरतलाल गोंड को सौंपे जाने के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप और हंगामा प्रारंभ हो गया था। मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा, जब गोंड ने समाज कल्याण विभाग के दो लिपिकों को पुलिस बुला कर पुलिस चौकी भिजवाया दिया। लिपिकों में आपसी कहासुनी की वजह से यह स्थिति बनी थी। इससे पहले गोंड ने विभागीय लिपिकों के पटल भी बदल दिए थे। इसी बीच विभाग में पैसे के लेनदेन का एक ऑडियो भी वायरल हो गया। पूरे प्रकरण में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी गोंड की कार्यप्रणाली के खिलाफ विकास भवन के लिपिक और अन्य कर्मचारी धरने पर बैठ गए। दो दिन की तालाबंदी रख कर कार्य बहिष्कार किया गया। हड़ताल के चलते कार्यों को लेकर नागरिकों को दिक्कतें आई तो भाजपा विधायकों कपिल देव अग्रवाल और उमेश मलिक को हस्तक्षेप करना पड़ा। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मांग रखी थी कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से समाज कल्याण का अतिरिक्त चार्ज वापस लिया जाए और उनका ट्रांसफर किया जाए। विधायकों ने आश्वासन दिया था कि भ्रष्ट अफसरों की शिकायत सीएम से की जाएगी। आंदोलनरत कर्मचारी भी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए थे। आखिरकार शनिवार शाम डीएम राजीव शर्मा ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोंड से समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया। फिलहाल जिला समाज कल्याण अधिकारी के चार्ज की जिम्मेदारी सीडीओ अर्चना वर्मा को ही सौंपी गई है।
विज्ञापन

कब मिलेगा विभाग को अधिकारी
मुजफ्फरनगर। शासन ने बीते दो माह से जिले में समाज कल्याण अधिकारी की स्थायी नियुक्ति नहीं की है। सितंबर में जिला समाज कल्याण अधिकारी मुस्तकीम सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद से यह महत्वपूर्ण पद खाली पड़ा है।
विधायक ने प्रमुख सचिव से की शिकायत
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह से शिकायत की। अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 1151 बेटियों का विवाह कराया गया, जिसमें सामान की खरीदारी में घोटाला किया गया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण को पत्र भेज कर घोटाले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरतलाल गोंड से समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया गया है। जब तक शासन से नए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नहीं भेजा जाता, तब तक सीडीओ के पास समाज कल्याण विभाग का जिम्मा रहेगा।
- राजीव शर्मा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें