शिवसेना ने प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने जिले का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के लोगों की भावना है कि यहां का नाम लक्ष्मीनगर रखा जाए। ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से हिंदूवादी संगठन मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग करते आ रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने गुलामी के प्रतीक नामों को बदलने की मुहिम चला रही है। ऐसे में शिवसेना यह डिमांड करती है कि लोगों की भावना को देखते हुए जिले का नाम लक्ष्मीनगर किया जाए। इससे सरकार की लोकप्रियता भी बढे़गी। प्रदर्शनकारियों में ललित मोहन शर्मा, देवेंद्र चौहान, नरेंद्र पंवार, अनुज चौधरी, लोकेश सैनी, वैभव यादव, आशीष मिश्रा, मंगत राम, राहुल पाल, राजकुमार, विक्की भाटी, डॉ प्रवीण, प्रमोद कुमार, प्रदीप कोरी, मेनपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।