जमीन लेकर किसानों को छला
खतौली। भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि रेल विभाग ने जमीन लेकर किसानों को छला है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव भैंसी में विशाल अहलावत के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि रेल विभाग ने डबल ट्रैक बनाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। सन 2010 में जमीन का दाम 1027 रुपये मीटर के हिसाब से किसानों को पैसा दिया था। सन 2016 में किसानों की जमीन के रेट रेल मंत्रालय ने 720 रुपये खोले। जबकि पहले से अधिक दाम होने चाहिए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों को जमीन का सही दाम नहीं दिया जाता तब तक किसान जमीन पर कोई कब्जा नहीं देगा। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, राम सिंह, राजेंद्र, राहुल अहलावत, मांगेराम, सतपाल, सुखपाल, भोपाल, ऋषि मुखिया, रणवीर, योगेंद्र, सुशील, अमरपाल, तेजपाल, पप्पू, चुन्नू आदि रहे।