फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बाजार में कोलकाता और सूरत की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी के बाजार में कोलकाता और सूरत की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आज करवाचौथ पर्व है। महिलाएं कई दिन से इस त्यौहार की तैयारियों में जुटी हैं। इसके चलते बाजार में जबर्दस्त भीड़ रहीं। शुक्रवार को तो हुजूम उमड़ पड़ा। साड़ियों की बिक्री में उछाल आ गया। वहीं, ब्यूटी पार्लर पर श्रृंगार और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
साड़ी की दुकानों और शोरूम में महिलाओं की पसंद की डिजाइनर साड़ियां सजी हैं। इसमें जार्जट, सिफॉन, बंगलुरू, सूरत, कोलकाता की साड़ियों के अलावा सिल्क बार्डर, प्रिंट में बनारसी बार्डर, वीविंग ब्रासों, प्लेन बार्डर, कांजीवरम सिल्क और लीनेन कॉटन साड़ी की काफी डिमांड रही। अर्चना साड़ी के मालिक हर्षवर्धन जैन ने बताया कि इस बार पांच हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक की साड़ियों की डिमांड रही। मीडियम रेंज ज्यादा पसंद की गई। साड़ियों के साथ सूट की भी काफी मांग रही। सिल्क और चंदेरी सूट काफी बिके। इसमें भी मीडियम रेंज यानी एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक के सूट पसंद किए गए। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पर लहंगे की बहुत ज्यादा मांग नहीं रही है। जिन परिवारों में शादियां हैं, उनकी महिलाएं जरूर लहंगा पसंद कर रहीं हैं।
विज्ञापन


ज्वेलरी बाजार रहा औसत
करवा चौथ पर साड़ी एवं श्रृंगार के सामान की भले ही जबर्दस्त डिमांड रही। लेकिन ज्वैलरी बाजार औसत रहा। बिछिया, पायल और नथ जैसी ज्वैलरी ही खरीददारी जा रही हैं। द्वारिका ज्वैलर्स के संजीव संगल बताते हैं कि बड़ी ज्वैलरी की बिक्री नहीं हुई। हर साल की तरह बिछुए और पायल ही ज्यादा बिके।
विज्ञापन


अरेबिक और राजस्थानी मेहंदी की डिमांड
करवा चौथ का व्रत मेहंदी के बिना अधूरा है। बाजार में बैठे मेहंदी वालों से महिलाएं डिजाइनर मेहंदी लगाने की मांग कर रही हैं। शिव चौक पर कई स्थानों पर मेहंदी लगाने के लिए स्टाल लगाए गए हैं। यहां पर सौ रुपये से लेकर 250 रुपये तक में मेहंदी लगाई जा रही है। विशेष तौर पर अरेबिक, राजस्थानी और स्टैंप मेहंदी की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें