फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साए में निकला मोहर्रम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संगीनों के साए में निकला मोहर्रम का जुलूस
विज्ञापन

सिखेड़ा। क्षेत्र में मोहर्रम का मातमी जुलूस संगीनों के साए में निकाले गए। जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सीओ मंडी व प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
भिक्की सादात में शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला। इससे पूर्व इमाम बारगाह से मजलिस हुई। शिया सोगवारों ने अपनी नम आंखों से इमाम हुसैन को याद किया। मजलिस को मौलाना आली जनाब इंतेजाम हैदर ने खिताब फरमाया। मजलिस के बाद जलूस की शक्ल में शिया सोगवारों ने मातम करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस करबला में जाकर संपन्न हुआ, जहां पर ताजिये दफन किए गए। मातमी जलूस में आबिद अब्बास, साजिद अब्बास, नजर अब्बास उर्फ नजर मियां, नवाजिश अब्बास, आदिल आदि शामिल रहे। वहीं, गांव बिहारी में मस्जिद पर पर्दा लगाकर जुलूस को शांतिपूर्वक निकाला गया। सीओ मंडी योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह मोहर्रम के जुलूस में भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। जुलूस में शाहनवाज, जफर आलम, मोहम्मद हसनैन एडवोकेट, खुर्शीद आलम, सादिक अली, नबी हैदर, शाने हैदर, शौकत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला
मंसूरपुर। गांव सोंटा रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार की रात को युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना मिली कि सोंटा रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन के बीच में एक शव पड़ा हुआ है। दरोगा संजय यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि किसी ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें