फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल मिल के प्रबंधक से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रतिनिधिमंडल मिल के प्रबंधक से मिला
विज्ञापन

मोरना। भाजपा नेता एवं नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल मिल के प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम फैक्ट्री के अंदर मरम्मत कार्यो का निरीक्षण कर प्रगति का आंकलन किया। प्रधान प्रबंधक को तीन सूत्री मांगपत्र देकर समय से मिल चलाने, समय से गन्ना भुगतान करने व विस्तारीकरण की प्रक्रिया में दोबारा मिल व प्रशासन की संस्तुति को भेजने तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे ने शीघ्र सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में ब्रजवीर सिंह, रामकुमार शर्मा, मनोज कुमार, विजय राठी, संजु राठी, रविंद्र सिंह, संजय कौरी आदि रहे।
सड़क हादसे में तीन घायल
जानसठ। मीरापुर से दो बाइकों पर सवार सलीम पुत्र अशरफ अली निवासी नरसिंहपुर चुडिय़ाला, मनोज पुत्र सियाराम निवासी रामराज, विनोद पुत्र तंवर पाल निवासी भूमा किसी काम से जानसठ आ रहे थे। गांव सालारपुर के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सटोरिये पकड़े
सिखेड़ा। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। भंडूर चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि सट्टा करने के आरोप में साऊद, सलाऊदीन, तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से सट्टा पर्ची तथा 900 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें