गुरुओं का स्थान देवतुल्य
चरथावल। शिक्षक दिवस पर स्कूली संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में मां सरस्वती के समक्ष जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आकृति, दीपिका, दीपा और प्रीति ने कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार प्रदान किए। छात्राओं ने शिक्षक के महत्व बताते हुए गुरुओं का स्थान देवतुल्य बताया। बीए की छात्र मोहम्मद फैज ने गीत और शोएब ने स्वरचित कविता सुनाकर मनमोह लिया। प्राचार्या डॉ. सविता वशिष्ठ ने आभार जताया। रैनबो एकेडमी में बच्चों ने शिक्षिकाओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए। बच्चों वेदांशी, वंश, दक्ष, देविकस, साफिया, सदफ, गुंजन, समीर, गुलशमरा और महक आदि ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या शालिनी अरोरा ने शिक्षक दिवस का महत्व बताया। सरस्वती विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। नालंदा पब्लिक स्कूल, किड्स हैवन पब्लिक स्कूल, गांधी शिशु निकेतन, श्रीअरविंद निकेतन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।