रंग बिरंगी लाइटों से मंदिरों को सजाया
पुरकाजी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों को रंग बिरंगी लाईटों से सजाकर मंदिरों में सुंदर झांकियां सजाई गई। कस्बे में हाईवे पर शिव मंदिर , श्री बालाजी धाम, सनातन धर्म मंदिर, कीर्तन भवन, सैनी शिव मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर, शिव मंदिर कानूनगोयान, शिव मंदिर पाल समाज, मौहल्ला दक्षिणी व उत्तरी चमारान, थाना परिसर में मंदिरों को सजाया गया। इसके अलावा देहात क्षेत्र के ग्राम भूराहेड़ी, हरिनगर, फलौदा, लखनौती, हरैंटी, भोजाहेड़ी, मांडला आदि में भी कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बडे़ ही हर्षोल्लास मनाया गया।