फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी से गूंजे मदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जय कन्हैया लाल की... से गूंजे मदिर
विज्ञापन

चरथावल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...की गूंज से चारों ओर वातावरण कृष्णमय हो गया। कान्हा के जन्मोत्सव पर अधिकांश लोगों ने व्रत रखा।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ डॉक्टर सुरेश त्यागी ने किया। कथा व्यास डॉ. धर्मपाल सिंह ने संगीममयी अंदाज में कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव- विभोर कर दिया। देवेंद्र त्यागी, श्रीराम गुप्ता, जसवीर, रामकुमार, सुनम, उमा गर्ग मौजूद रहे। शेखजादगान गर्बी में बच्चे चेतन, सहज, लहर, सोनू द्वारा सजाई गई अमरनाथ और राधा कृष्ण की भव्य झांकी का शुभारंभ समिति चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी ने किया। शिवमूर्ति और मंदिर ठाकुरद्वारा को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। शिवचौक परिसर रंगीन और दूधिया रोशनी में आकर्षण का केंद्र रहा। दूसरी ओर, ठाकुरद्वारा मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया। कई स्थानों पर बच्चों द्वारा सजाई गई झांकियां सराही गई। सुनारो वाली धर्मशाला के शिवा, युवराज, वासु, रणवीर, शौर्य, अक्षय आदि ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की झांकी सजाई। बिरालसी, लुहारी खुर्द, दूधली, महाबलीपुर, चौकड़ा, कुटेसरा में मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। दहचंद सिद्धेश्वर शिव मंदिर में कान्हा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। हरिओम शर्मा ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। अरविंद शर्मा, सुधीर शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें