मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की जांच के लिए छापे की कार्रवाई की। इस दौरान दूध, हल्दी, सरसों के तेल और बेसन आदि के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजेे गए।
अभिहित अधिकारी विनीत कुुमार ने टीम के साथ सघन अभियान चलाया गया। पचेंडा चौराहा, बाईपास पर रई निवासी अश्वनी कुमार से, जौली रोड बाईपास पर बिलासपुर पुनीत से, कूकड़ा के बीर सैन से, सूजडू में इरफान हजूरनगर से दूध के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने बालाजी रोड पर गोयल प्रोविजन स्टोर का निरीक्षण किया और यहां से पिसी हल्दी व सरसों के तेल का नमूना लिया। इसी रोड पर अनिल जैन की दुकान से भी सरसो के तेल और बेसन का एक-एक नमूना संग्रहित किया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान टीम ने टोटल आठ नमूने लेकर जांच को लखनऊ भेजे। टीम में सुशील कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजीव कुमार, डॉ अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार, प्रेमचंद, डॉ विकास कुमार आदि शामिल रहे।