फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद कक्ष खाली कराने की मांग को हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में सभासदों के लिए आवंटित कमरा खाली कराने को लेकर पालिका सदस्यों ने प्रदर्शन किया। ईओ ने सभासदों को आवंटित कमरा खाली कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सभासदों के बैठने और आराम करने के लिए टाउनहाल स्थित पालिका भवन में दो बार उनको कक्ष आवंटित किया गया, लेकिन हर बार ही सभासदों की हीलाहवाली और पालिका प्रशासन की ढुलमुल नीति से ये कक्ष कब्जे में चले गये। सभासदों के बैठने के लिए कोई भी ठिकाना बाकी नहीं रहा। 1998 में तत्कालीन चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा के कार्यकाल में सभासद कक्ष का निर्माण हुआ था। फिलहाल यह कक्ष जनगणना सामग्री का स्टोर है। इस कक्ष को खाली कराने की मांग को लेकर सभासदों ने ईओ का घेराव किया। ईओ ने जलकल अभियंता सुशील सिंघल को कक्ष खाली कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभासद अरविंद धनगर, राजीव शर्मा, विपुुल भटनागर, प्रेमी छाबड़ा, प्रवीण पीटर, प्रियांशु जैन, सुनील शर्मा, मनोज वर्मा, सरफराज, सलेकचंद, हनी पाल, सचिन कुमार, ओम सिंह, परवेज आलम, नरेश चंद, विकास गुप्ता, अब्दुल सत्तार, बिजेंद्र पाल, मुनीष कुमार आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें