फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों ने ईओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में ठेकेदारों ने भुगतान की मांग को लेकर ईओ का घेराव किया। पालिका प्रशासन पर कथित रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। कांवड़ मेले और सेना भर्ती के दौरान हुए कामों का लगभग साढे़ तीन करोड़ बकाया है, जिसे लेकर ठेकेदार पालिका के लंबे समय से चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश त्यागी के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद में पंजीकृत ठेकेदारों ने टाउनहाल पहुंचकर ईओ विकास सैन का उनके कार्यालय में घेराव करते हुए रुका भुगतान कराने की मांग की। बताया कि करीब 3.50 करोड़ रुपये की भुगतान पत्रावलियां पालिका के वित्त विभाग में लंबित चल रही हैं, इनका कार्य काफी समय पूर्व हो चुका है। एक साल पूर्व जून माह में सीएम योगी की प्राथमिकता पर नगरीय क्षेत्र में पालिका प्रशासन ने गड्ढामुक्त सड़क अभियान चलाया और काफी कार्य कराए गए थे। करीब सवा करोड़ रुपये का भुगतान एक वर्ष से लंबित है। इसके अलावा बीते साल 2017 में कांवड़ यात्रा के दौरान नगरपालिका परिषद् के द्वारा बेरिकेडिंग का कार्य कराया गया था, उसका भुगतान नहीं हो पाया है, जबकि अगले दिनों में दूसरी कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू होने जा रही है।
इसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए शहरी क्षेत्र के पोलिंग बूथों को तैयार करने के लिए बेरिकेडिंग और फर्नीचर आदि का कार्य पालिका प्रशासन ने प्राथमिकता पर कराया, लेकिन इसका भुगतान भी लंबित है। सेना भर्ती के दौरान बेरिकेडिंग और नाली निर्माण आदि कार्य कराये गये, जोकि प्रशासन की प्राथमिकता में थे, लेकिन इसका भी भुगतान अभी तक नहीं कराया गया है। ठेकेदार आदेश त्यागी ने बताया कि राज्य वित्त के अंतर्गत करीब तीन वर्षों से कराए गए कार्यों का करीब 3.50 करोड़ रुपये का भुगतान पालिका प्रशासन नहीं कर रहा है, जिससे ठेकेदारों के समक्ष वित्तीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौके पर ठेकेदार आदेश त्यागी, इंद्र नारायण माथुर, प्रहलाद सिंह, सतप्रकाश त्यागी, मनीष कुमार, विवेक त्यागी, दयानंद, जहीर अहमद, फरमान, योगेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें