फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ में चौधरी अजीत सिंह का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा दंगा कराकर चुनाव जीतना चाहती है : अजित सिंह
विज्ञापन

जानसठ।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान में संशोधन कर उसे निष्क्रिय बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सबको एकजुट होना होगा। कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का बिजनौर जाते समय खतौली तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है। नरेंद्र मोदी ने देश का चौकीदार कहकर जनता के वोट बटोरे थे। हालांकि ऐसा चौकीदार बना कि देश का करोड़ों रुपया भाजपा के चाहने वाले ही लेकर विदेशों में भाग गए। भाजपा सरकार देश में दंगा कराकर 2019 का चुनाव जीतना चाहती है। आज भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, गरीब सभी परेशान हैं। ऐसी सरकार को आगामी चुनाव में जनता दफन करने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सद्भाव बनाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर सिंह, अनंगपाल राठी, मास्टर मनोज, मेजर यशपाल सिंह, सुभाष चौधरी, बिटटू ठाकुर, राहुल राणा, नुसरत कुरैशी, मोहम्मद सलीम, धर्मवीर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें