हनुमानजी की पूजा-अर्चना की
मोरना। सात दिवसीय हनुमत जयंती महोत्सव में चौथे दिन 108 कुंडीय सुंदर कांड महायज्ञ का आयोजन किया गया। साधु संतों सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महाभारतकालीन तीर्थस्थल शुक्रताल स्थित हनुमत धाम में चल रहे वार्षिक समारोह के अवसर पर 108 कुंडीय सुंदर कांड महायज्ञ का आयोजन हुआ। हवन यज्ञ के उपरांत हनुमान जी की पूजा की गई तथा सुंदर कांड पाठ किया गया। हनुमत जयंती सप्ताह के अवसर पर आश्रम की विशेष रूप से सजावट की गई है। कार्यक्रम में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया तथा संतों का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आचार्य विजय शास्त्री, शेखर शास्त्री, शांति राम शास्त्री, परशुराम शास्त्री, सीताराम शास्त्री, दयाशंकर द्विवेदी, अजय मिश्र, प्रशांत तिवारी, अभिषेक आदि मौजूद रहे। विशेष सहयोगी के रूप में लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, विवेकशील अग्रवाल, कैलाशनाथ भांगडिया, नरेश कुमार सिंहानिया, राजेंद्र प्रसाद सिंघल, डॉ. बाल चंद्रिका पाठक, विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।