फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सौहार्द बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी सिटी और सीओ सदर ने मौजूद लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
एसपी सिटी ओमबीर सिंह व सीओ सदर मणीलाल पाटीदार ने हिंदू समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी शराब आदि पीकर हंगामा ना करे । इसके अलावा दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए उनके ऊपर रंग-गुलाल आदि ना डालें। बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी, डॉ संदीप वर्मा, बशारत खान, इरशाद फरीदी, नफीस फरीदी, हरिराम सक्सेना, कनवरलाल वर्मा, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट कर घायल किया
पुरकाजी।
थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ी निवासी युवक मोनू त्यागी मंगलौर उत्तराखंड में जेबी रैमेडीज कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात वह कंपनी से बाइक पर एक अन्य साथी के साथ अपने घर लौट रहा था। रास्ते में मिले चार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उसके साथ लूट करने का प्रयास भी किया, मगर इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन की रोशनी देखकर वह लोग फरार हो गए। युवक द्वारा फोन से मामले की जानकारी देने पर उसके परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटना में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें