फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमले का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर हमले का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

मीरापुर। पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व पंजाबी कालोनी के एक मकान में घुसकर मारपीट करने, चेन लूटने और पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामलों में वांछित आरोपी विनोद वत्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दो फरवरी को दोपहर बाद करीब चार बजे मौहल्ला मुश्तर्क निवासी विनोद वत्स पुत्र महावीर अपने भाई प्रदीप, अपने पुत्र मुकुल, पत्नी अर्चना और कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ पंजाबी कालोनी निवासी अशोक सुखीजा के घर में लाठी-डंडे और तमंचा आदि लेकर घुस गए और अशोक सुखीजा, उसकी पत्नी ममता, पुत्र उज्ज्वल व ससुर आदि पर हमला बोल दिया। इस मारपीट के दौरान विनोद वत्स ने अशोक की पत्नी ममता पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। पीड़िता ममता ने विनोद वत्स और उसके परिवार के अन्य लोगों के विरुद्ध थाने में तीन फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में वांछित विनोद वत्स को पुलिस ने सैनी भट्ठा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

आग लगने से तीन पशुओं की मौत
मीरापुर। गांव संभलहेड़ा के मकान में लगी आग से तीन पशुओं की झुलसने से मौत हो गई। संभलहेड़ा निवासी सरदार कर्मजीत सिंह का गांव के निकट ही आवास है। आवास में बने पशु बांधने के स्थान के पास मकान मालिक ने उपले भी लगा रखे थे। किसी कारण से उपलों के ढेर में बुधवार रात आग लग गई। आग के फैलने से मौके पर बंधे तीन पशु कटिया, एक कटड़ा और एक बछड़े की झुलसने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य लपटों में झुलसने के कारण जीवन से संघर्ष कर रहे हैं।
चोरी की शीशम से लदा ट्रक पकड़ा
मीरापुर। वन क्षेत्रधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने चोरी की शीशम की लकड़ी से लदा एक ट्रक पकड़ा। पकड़े गए माल की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। ट्रक चालक और हेल्पर ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहे।
वनक्षेत्रधिकारी मनोज कुमार बलोदी ने बताया कि 14 फरवरी की रात गश्त के दौरान बिजनौर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका तो वन कर्मचारियों को देखकर ट्रक चालक व उसका हेल्पर भाग निकले। ट्रक की तलाशी लेने पर देखा गया कि उसमें 280 क्विंटल चोरी की शीशम की लकड़ी बरामद की गई। बरामद लकड़ी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। ट्रक से बरामद अभिलेखों के अनुसार संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फरार ट्रक चालक इदरीस पुत्र नफीस निवासी मुकरपुर खेमा जिला मुजफ्फरनगर बताया गया है।
विज्ञापन

युवक ने जहर पिया
मीरापुर। कस्बे के एक युवक ने वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका के विश नहीं करने से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक के परिजनों ने उपचार दिलाकर जान बचाई। युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि एक कॉलोनी निवासी युवक का कस्बे की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। 14 फरवरी को प्रेमिका ने उसे विश नहीं किया तो दुखी होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें