फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेडीमेड कपड़ों के गोदाम से बदमाश 10 हजार रुपये नकद समेत कपड़े चोरी कर ले गए। कूकड़ा मंडी में अभिनव अग्रवाल का रेडीमेड कपड़ों का गोदाम है। बीती रात बदमाश गोदाम में घुस आए। सुबह सवेरे अभिनव गोदाम पर पहुंचा तो मामले का पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है।
चीता समेत तीन बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर में चोरों को हौसले बुलंद हैं। बदमाश पुलिस की चीता बाइक चोरी कर फरार हो गए। इसके अलावा महावीर चौक से एक बाइक चोरी हो गई। चीता बाइक चोरी होने की घटना होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक थाने की चीता मोबाइल की बाइक पुलिसकर्मी ने चौकी में खडी की थी, जहां से उक्त बाइक गायब हो गई। बाइक गायब होने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। महावीर चौक से बदमाश ब्रह्मपुरी निवासी बिलाल की बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। ब्रहृमपुरी निवासी देवेश कौशिक की बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस चोरी हुई बाइकों की तलाश कर रही है।
महिला के साथ जालसाजी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी भावना ने तहरीर देकर बताया कि गत दिवस उसके मोबाइल फोन पर खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए युवक ने एटीएम कार्ड की जानकारी मांगी थी। पीड़िता ने बताया कि जब उसने फोन करने वाले व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड के विषय में जानकारी देने से इंकार कर दिया तो उक्त व्यक्ति ने उसे बैक की ओर से एसएमएस आने की जानकारी दी। कुछ देर बाद थोड़ी ही देर बाद उसके पास एक एसएमएस आया। पीड़िता ने बताया कि उसके तुरंत बाद उसके खाते से 42 हइजार 100 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चरस बेचने जाते एक को धरा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर खालापार निवासी बिलाल पुत्र इरशाद को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 206 ग्राम चरस बरादम हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान किया है।
विज्ञापन

पति और सास को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मोतीमहल मोहल्ला में विवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति अंकुश जैन पुत्र तिलक जैन और उसकी सास रेखा जैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विवाहिता के परिजनों ने उनके खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें