फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमी में प्रार्थना सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे देश का भविष्य होते हैं
विज्ञापन

जानसठ। एंबिएंस एकेडमी में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक का भ्रमण करने वाले बच्चों को चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एकेडमी में प्रार्थना सभा व बैंक भ्रमण के प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि बच्चों को प्रार्थना के जरिए अपने देश की संस्कृति का बौद्ध होता है। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य होते हैं, उनके जीवन को बचपन से ही जिस सांचे में ढालना होता है, वे उसी में ढल जाते हैं। एचडीएफसी बैंक के भ्रमण के दौरान बच्चों द्वारा नेट बैंकिंग, मोबाइल, बिजली, पानी के बिल तथा बचत खाता, मनी ट्रांसफर आदि योजनाओं की जानकारी हासिल की गई थी। बैंक के शाखा प्रबंधक सूरत कपूर द्वारा 110 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता, रविंद्र राजवंशी, मुनीश कुमार, प्रधानाचार्या रितिका महाजन, जीनत फरहा, विनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें