फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी उप चुनाव के लिए एक नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भोपा में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मृत्यु के बाद रिक्त हुए पद के लिए 22 फरवरी को होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें केवल एक प्रत्याशी ने ही अपना नामांकन किया है। मोरना विकास खंड क्षेत्र के गांव भोपा के वार्ड संख्या 35 की बीडीसी रहमति की पिछले वर्ष 17 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। उप चुनाव को लेकर सोमवार को शबनम पत्नी नईम अहमद ने अपना नामांकन दाखिल किया। शबनम मृतक रहमति की पुत्रवधू है। इसके अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल न करने से शबनम का निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा है। नामांकन के दौरान जितेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी भोपा, निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप चंदेल, खंड विकास अधिकारी मोरना ब्रहमपाल व चंद्र प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें