फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के बजट की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। अखिल भारतीय कामगार कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ की सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित बजट को किसान विरोधी बताते हुए आलोचना की। गांव चौरावाला में विनोद गुर्जर के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छह जून को मंदसौर में पुलिस फायरिंग के बाद देश के लगभग 190 किसान संगठनों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का गठन कर 19 राज्यों में 10 हजार किलोमीटर किसान मुक्ति यात्रा, 500 से अधिक जनसभाएं एवं किसान मुक्ति सम्मेलन किए। लाखों किसानों से उनकी समस्याओं को साझा कर किसानों की संपूर्ण कर्जा मुक्ति तथा लागत से डेढ़ गुना कीमत तय किए जाने की मांग सरकार से की। चार वर्षों में सरकार द्वारा किसानों का शोषण किए जाने पर रोष प्रकट किया। संयोजक चरणसिंह कपासिया की अध्यक्षता तथा विनोद गुर्जर के संचालन में हुई बैठक में राजेंद्र, संजय, समसपुर, जहांगीर खान, शामली, जावेद उस्मानी बुढ़ाना, सलमान ककराला, जावेद अब्बासी मोरना, तनवीर जैदी, हरेंद्र सिंह, सचिन शुक्रताल, अरविंद ककराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें