खतौली। युवा रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र सरकार के आम बजट में किसानों की अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त किया।
आर्य समाज में शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश सचिव पंकज राठी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। पीएम ने लोकसभा चुनाव से पूर्व खुद मंच से किसान की उसकी लागत का डेढ़ गुणा मूल्य देने का जनता से वादा किया था। किसान आज कर्ज के बोझ में आत्महत्या कर रहा है। डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल पर दो प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी हटाने पर भी डीजल के दाम नहीं घट रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने और संचालन उस्मान अली भैंसी ने किया। मौके पर राहुल अहलावत, जगदीश आर्य, पुष्पेंद्र चौधरी, राहुल, मनीष चौधरी, मुकेश, पिंटू, सतेंद्र अहलावत, मास्टर ओमप्रकाश, विकास बालियान, पंडित हरिकिशन शर्मा, ओमपाल पंवार आदि मौजूद रहे।