दौड़ प्रतियोगिता में सोनू तोमर अव्वल
मोरना। मोरना में जानसठ मार्ग पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र व दूरदराज से आए धावकों ने भाग लिया। विजेता धावकों को मुख्य अतिथियों ने शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सब्जी आढ़त के पास युवा दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता अमित राठी ने किया। तीन हजार मीटर की दौड़ में 22 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ में प्रथम स्थान बागपत के धावक सोनू तोमर ने, द्वितीय स्थान कार्तिक सहारनपुर ने व तृतीय स्थान गणेशपुर के गौतम कुमार ने प्राप्त किया। विजेता धावकों को मुख्य अतिथि दलित नेता संजय रवि प्रमुख व समाजसेवी मनव्वर जैदी द्वारा शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल, श्याम, पुनीत, बिल्लू आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।