बुढ़ाना। अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में संग्रह अमीनों का तहसील मुख्यालय पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। वेतन संबंधी अपनी विभिन्न 11 मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा बुढ़ाना के सभी संग्रह अमीन का बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर संग्रह अमीनों ने बताया की 11 सूत्री मांगे ग्रेड वेतन में वृद्धि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय प्रोन्नति वेतन प्रदान करने, बाइक भत्ता, पदनाम परिवर्तन, प्रतिभूति की समाप्ति और शैक्षिक योग्यता स्नातक करने की मांग की गई। संग्रह अमीनों ने कहा कि वसूली के नाम पर सिर्फ अमीनों को ही उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। संग्रह अमीनों ने बताया कि प्रदेश संघ के आह्वान पर उनका धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, प्रमोशन, राकेश, नदीम, कुलदीप, अमित, रामपाल, योगेंद्र कुमार, शिवम सहित तहसील के सभी संग्रह अमीन मौजूद रहे।