फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता वार्ता में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (ब्यूरो)। शेख सिद्दीकी समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सांप्रदायिक दंगों के समझौतों में उनकी बिरादरी को भी शामिल करने की मांग की। जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि सितंबर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे में सबसे अधिक हानि शेख सिद्दीकी समाज की हुई थी। अब दोनों समुदाय के लोग आपस में मिल बैठकर फैसला करने का प्रयास कर रहे हैं, जो सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस फैसले में शेख सिद्दीकी समाज के जिम्मेदार लोगों को भी शामिल किया जाए। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजने वालों में मेहरदीन, खुर्शेद, नान्नू, इस्लाम, हारूण, जमील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें