फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु ने किया नेट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दृश्य कला में शहर निवासी मधुरानी ने नेट और जेआरएफ क्वालीफाई किया है। धर्मपाल सिंह की बेटी मधु ने डीएवी कॉलेज के कला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉॅ महावीर सिंह के निर्देशन में उसने तैयारी की और सफलता पाई। मधु का कहना है कि अब वह पीचडी करना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय महावीर सिंह और अपने परिजनों को देती है।
विज्ञापन


पौधरोपण कर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर स्थित राजकीय संग्रहालय में छात्रों ने सोमवार को पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संवेदनशील होकर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने राजकीय संग्रहालय परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने संग्रहालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। साथ ही संग्रहालय के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को भी जागरूक किया। विक्रांत, ललित, प्रविन्द्र, विशाल, अहमद ने संग्रहालय प्रभारी अनिल कुमार की देखरेख में वृक्षारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें