खतौली (मुजफ्फरनगर)। लक्सर निवासी इकरामुद्दीन और उसका बेटा सलीम अपनी इंडिका कार से बुधवार की सुबह दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। हाइवे पर गांव रायपुर नंगली के सामने पीछे से तेजी से आ रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़की शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे में इंडिका कार दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे की अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।