फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल बंद किए जाने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। रोनी हाजीपुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल नहीं होने के कारण किसानों में आक्रोश फैल गया। गन्ना तुलवाने गए किसानों ने भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में तौल क्लर्क का घेराव किया। बताया कि गांव में तितावी मिल, थानाभवन और देवबंद मिल के सेंटर संचालित हैं। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष ने मोबाइल से डीएम, एससीडीआई संजीव मोहन भसीन और समिति सचिव नरेश कुमार को तौल बंद होने के बारे में अवगत कराया। किसानों ने तौल चालू नही होने की दशा में जिला मुख्यालय पर डीएम दफ्तर पर गन्ना भरने की चेतावनी दी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। करीब आधा घंटे बाद सेंटरों पर तौल चालू कराया गया। पप्पू राणा, बृजपाल सिंह, उमेश कुमार, व्याकरण, ऋषिपाल, संजू, किशोर, ईश्वर पाल, चंद्रपाल कालूराम, मान चंद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बजाज का केंद्र शुरू होने से किसान खुश
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बलवाखेड़ी गांव में बुधवार को बजाज शुगर मिल का क्रय केंद्र का शुभारंभ भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने किया। किसानों में केंद्र पर तौल शुरू होने पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई। किसान अंकुर राणा ने कहा कि देवबंद मिल पर रोजाना तौल नहीं होने से किसानों को समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा था। पेराई सत्र के शुरू होने के बाद से ही किसान बजाज मिल का केंद्र लगवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें