पांच सौ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कॉलेज में चार दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर की टीम ने 500 छात्र और छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी बच्चों को आयरन की गोलियां वितरित की गई। इनमें कुल 81 बच्चों को आंखों की कमजोरी देखते हुए सीएचसी खतौली में रेफर किया गया, जहां पर उन्हें जांच कर नि:शुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। दो बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इनमें एक बच्चा कैटरैक्ट तथा एक बच्चा क्लबफुट पाया गया, जिन्हें निशुल्क उपचार दिया जाएगा। चिकित्सकों की टीम ने 38 बच्चों को मामूली बीमारी देखते हुए मौके पर ही उपचार किया। टीम में इंचार्ज डॉ. मोहम्मद मियान, डॉ. नर्गिस सैफी एवं स्टाफ नर्स अमिता रानी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अनुराग जैन व नाोडल टीचर चंदन शर्मा, विनोद कुमार त्यागी, इंदू जैन आदि का सहयोग रहा।