बाइक सवारों की नील गाय से टक्कर, एक की मौत
जानसठ/मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सलारपुर के पास नीलगाय की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
मीरापुर क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी 22 वर्षीय शहजाद पुत्र अहसान मंगलवार को अपने पड़ोसी यूसुफ पुत्र जहूरा को साथ लेकर बाइक द्वारा खतौली में रहने वाली अपनी बुआ के यहां लेकर जा रहा था। जब ये दोनों गांव सालारपुर के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर नील गाय से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल यूसुफ को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही समय बाद मृतक के पिता अहसान और अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। युवक की मौत की खबर लगने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मंगलवार शाम गांव मुझेड़ा में ले जाकर गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
-ॉ