तितावी (मुजफ्फरनगर)।
मुजफ्फरनगर और शामली के बीच सड़क मार्ग बदहाल होने की वजह से जाम से हर दिन जूझना पड़ रहा है। तितावी मिल क्षेत्र में सड़क पर गन्ना वाहनों का कब्जा होने के कारण यहां कई-कई घंटे का जाम लग रहा है।
पानीपत-खटीमा मार्ग पर सड़क के हालात बदहाल है। सीएम के गड्ढामुक्त सड़क के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने मुजफ्फरनगर की सीमा में सड़क की मरम्मत की थी। उत्तराखंड और वेस्ट यूपी से हरियाणा को जाने वाले भारी वाहनों का दबाव सड़क मार्ग पर बढ़ गया है। बघरा और तितावी सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब है। तितावी चीनी मिल पर आड़े-तिरछे ट्रक और ट्रॉलियां दिन में ही लगा दी जाती है। ऐसी स्थिति में यहां कई-कई घंटे जाम लगा रहता है। तितावी पुलिस के लिए जाम का खुलवाना मुसीबत बना हुआ है। अलग जिला बनने की वजह शामली और मुजफ्फरनगर के बीच वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सड़क दुर्घटना में कई दुपहिया वाहनों की मौत हो चुकी है। कई घंटे जाम जूझते वाहनों को चरथावल वाया थानाभवन से शामली पहुंचना पड़ रहा है। कोहरे और जाम की समस्या में रात्रि में शामली का सफर करना खतरे से खाली नहीं है।