खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव भंगेला निवासी मरजीना (17) पुत्री शौकत सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब गांव के सामने हाईवे के पार दूसरी ओर स्थित रेलवे लाइन को पार कर रही थी। अचानक ट्रेन आ जाने से मरजीना चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।