जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब तीन बजे गन्ने की खोई से लदा ट्रक हाईटेंशन लाइन के पास खड़ा था। अचानक तारों में निकली चिंगारी से ट्रक की खोई में आग लग गई। चालक किसी कार्य से बाजार गया था। आग देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बमुश्किल आग को बुझाया।