मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने निकायों की जनता से आह्वान किया है कि वह जलपान से पहले मतदान करें। मताधिकार का प्रयोग करने से हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है और आम जनता की सहभागिता बढती है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ हमें आस-पास पड़ोस के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।