मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि शहर के विकास को भाजपा को निकाय चुनाव में जिताएं। संतोष विहार में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौधरी द्वारा आयोजित सभा में भाजपा प्रत्याशी सुधाराज शर्मा और वार्ड सदस्य पद प्रत्याशी पवन कुमार, आरती तोमर को जिताने की अपील की गई। डॉ. बालियान ने कहा कि निकायों में भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। शहर में विकास गति पकड़ेगा। जन सुलभ सुविधा बढ़ेगी। केंद्र और प्रदेश में आपकी चुनी सरकार है। बजट भी मिलेगा और विकास पारदर्शी होगा। मौके पर अरविंद राज शर्मा, सुधाराज शर्मा, विधायक उमेश मलिक, कपिलदेव अग्रवाल, डॉ जीत सिंह तोमर, दल सिंह वर्मा, अशोक बालियान आदि मौजूद रहे।