फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में डूबती दो महिलाओं को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा(मुजफ्फरनगर)। चारा लेकर आ रहे किसान का भैंसा अचानक बुग्गी सहित नहर में जा गिरा। किसान ने बोगी से कूदकर जान बचाई, लेकिन दो महिलाएं नहर में गिर गईं। वहां मौजूद युवकों ने महिलाओं को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन

भोपा निवासी पलटू सैनी अपनी पत्नी महावीरी और पुत्रवधू कुंता के साथ भैंसा-बुग्गी से खेतों से चारा लेने गया था। दोपहर को वह गंगनहर पटरी से घर वापस आ रहे थे। तेज गर्मी होने के कारण भैंसा बोगी सहित नहर में जा घुसा। वह पानी के तेज बहाव तक चला गया। पलटू ने बोगी से कूदकर अन्य परिजनों के बचाव के लिए शोर मचाया तो कई लोग मौके पर आ गए। इस दौरान भोपा निवासी दीपक और भीम ने तैरकर महिलाओं को निकाला। इसके बाद कुछ दूरी पर बल्ली में फंसी बोगी को भी ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया।

जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई
भोपा(मुजफ्फरनगर)। प्रधान के पति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भोपा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव जौली निवासी प्रधान के पति शाह रजा नकवी पर उस समय जानलेवा हमला किया गया, जब वह बृहस्पतिवार देर रात एक शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन पर फायर भी किया गया। शाह रजा नकवी ने गांव के ही शबाब हैदर सहित तीन सगे भाइयों साजिद गौहर, नदीम गौहर, नईम गौहर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोरना, तिस्सा, चौरावाला, सीकरी आदि के प्रधानों ने भोपा प्रभारी निरीक्षक से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


दौड़ लगाने गया किशोर लापता
छपार(मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर दौड़ लगाने गया किशोर अचानक लापता हो गया। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव रामपुर निवासी महिपाल का पुत्र शैंकी (16) 10 सितंबर को सुबह हाईवे पर दौड़ लगाने गया था। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसे तलाश किया गया। नहीं मिलने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें