फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ मतदाताओं के घर जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ मतदाताओं के घर जाएंगे
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीएम ने बीएलओ को ट्रेनिंग देकर मतदाताओं के घर-घर जाने के दिशा निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को तहसील सभागार में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम मनोज सिंह ने बीएलओ कर्मचारियों की बैठक ली। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा नवंबर में चुनाव कराने की संभावना को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को चिह्नित करेंगे तथा एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं की वोट बनाने का कार्य करेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पंचायत से मोहम्मद इरफान, सचिन कुमार, पुष्पराज, मनोज, विकास, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें